ईडी का बड़ा एक्शन, अब इस सपा MLA के कई ठिकानों पर की छापेमारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कानपुरः समाजवादी पार्टी नेता व विधानसभा सदस्य इरफान सोलंकी और उसके भाई के कानपुर में स्थित कई घरों पर ईडी ने छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की गई है. सूत्रों ने कहा कि जेल में बंद उनके भाई रिजवान की संपत्ति समेत सोलंकी के लगभग पांच परिसरों को लखनऊ जोनल कार्यालय से ईडी की टीमों द्वारा कवर किया जा रहा है.

कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट से चार बार विधायक 44 साल सोलंकी फिलहाल महाराजगंज जेल में बंद हैं. सूत्रों ने बताया कि विधायक के करीबी शौकत अली, बिल्डर हाजी वसी और पार्टी नेता नूरी शौकत के अलावा कुछ और लोगों के कानपुर स्थित आवास और महाराष्ट्र के मुंबई में एक कैंपस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की सुरक्षा के साथ सुबह-सुबह छापेमारी की गई. जानकारी मिली है कि छापेमारी के दौरान एजेंसी के अफसरों ने कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कई FIR का संज्ञान लेते हुए ED ने सोलंकी और दूसरे के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद तलाशी कार्रवाई शुरू की थी. बता दें कि पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा विधायक कई आपराधिक मामलों में दिसंबर 2022 से महाराजगंज जेल में कैद हैं. सपा विधायक के पिता स्वर्गीय हाजी मुस्ताक सोलंकी भी सपा से दो बार विधायक रहे हैं.

सपा नेता इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान को पुलिस पर एक महिला ने परेशान करने और प्लॉट हड़पने के साथ उसके घर में आग लगाने का इल्जाम लगाया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों और तीन दूसरे लोगों  के खिलाफ गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

199 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *