मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: 1 दर्जन आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भेजी रिपोर्ट आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों तथा अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ऐसे सभी आदतन अपराधी, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें दून पुलिस द्वारा चिन्हित कर लगातार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है एसएसपी देहरादून आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 आदतन अपराधियों, जिनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है तथा जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
