मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील
द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोगों को वन्यजीव के हमले से बचाने के निर्देश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए शासन ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए आज विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार लोग वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में अकेले जाने से बचें। यथासंभव समूह में जाएं तथा ऐसे क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच अत्यन्त आवश्यक होने पर ही प्रवेश करें तथा इस अवधि में अत्यन्त सावधानी बरतें। बच्चों को समूह में स्कूल भेजें।
वन क्षेत्रों से गुजरते समय अपने साथ मजबूत छड़ी आदि साथ में रखें। वन्यजीव से सामना होने पर सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। अति उत्साह में किसी वन्यप्राणी के पास जाने एवं सेल्फी/फोटो आदि लेनें से बचें। वन्यजीव के बच्चे / शावक साथ हो तो ऐसे में विशेष सावधानी बरतें। बरसात व कोहरे के समय गौशाला, शौचालय एवं घरों के आस-पास की झाड़ियों की नियमित सफाई करें एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था करें। उप सचिव वन द्वारा महानिदेशक सूचना को संबोधित पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि घर के आस-पास के कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था किए जाएं।