देहरादून में सुबह होते ही बस्तियों मोहल्लों में घिरे लोग, 90 लाख से अधिक का वसूला गया जुर्माना

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः शहर से देहात तक विभिन्न संदिग्ध बस्तियों में पुलिस ने की घेराबंदी और चलाया सत्यापन अभियान नब्बे लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा,315 संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ कर जानकारी ली जा रही । किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों 900 से अधिक मकान मालिकों के पुलिस ने किए चालान, 90 लाख से अधिक का  जुर्माना किया।

एसएसपी देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 25/02/2024 की प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 05 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई।

इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90,80,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41250/- ₹ का जुर्माना को वसूला गया।

216 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *