BJP पार्षद पति के भाई की गोली मारकर हत्या, दफ्तर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रुड़की में पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगेंद्र की देर रात तीन बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।

पनियाला रोड पर घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान घर की चाहरदीवारी फांदकर तीन युवक अंदर दाखिल हुए और सीधे उनके दफ्तर में जा घुसे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते युवकों ने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों दीवार कूदकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पर पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल भी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गर्दन, छाती और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। हत्या के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उधर, पुलिस की माने तो पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के मामले में शक की सुई आसपास ही घूम रही है

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *