गुरुपर्व पर सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरु नानक देव जी के संदेशों को जीवन में अपनाने की अपील

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

गुरुपर्व पर सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरु नानक देव जी के संदेशों को जीवन में अपनाने की अपील

प्रकाश पर्व पर सीएम धामी ने गुरु नानक देव जी को किया नमन, सेवा और सद्भाव का दिया संदेश

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गुरुपर्व पर सीएम धामी ने टेका मत्था, गुरु नानक देव जी के संदेशों को जीवन में उतारने की अपील

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में भी प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु नानक देव जी को नमन किया और प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को समानता, सेवा, सद्भाव और परिश्रम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया को मानवता और भाईचारे का रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और जरूरतमंदों की सेवा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में भी प्रकाश पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं और विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस की शुरुआत, गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के आयोजन और लंगर को जीएसटी से मुक्त करने जैसे कदमों को ऐतिहासिक बताया। सीएम ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवा, समर्पण और साहस की सिख परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *