मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न करने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी मैं जिला प्रशासन
देहरादून।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन देहरादून ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन कार्यों के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए जनपद में स्थित समस्त राज्य एवं केंद्र सरकार के विभागों, कार्यालयों एवं संस्थानों से वहां कार्यरत कार्मिकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि कुछ विभागों द्वारा भी अपूर्ण एवं आंशिक विवरण ही उपलब्ध कराया गया है।
कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराने में विभागों की इस लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सूची उपलब्ध न कराने तथा अपूर्ण सूची उपलब्ध कराने वाले संबंधित विभागाध्यक्षों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट), 1950 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभागों को निर्वाचन कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक लगभग 500 विभागों द्वारा ही अपने यहां कार्यरत कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराया गया है, जबकि 250 से अधिक विभागों द्वारा अभी तक कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अतिरिक्त कई विभागों द्वारा आंशिक एवं अपूर्ण सूची उपलब्ध कराई गई है, जिससे निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता का समुचित आकलन करने में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु जनपद में लगभग 23,000 कार्मिकों की आवश्यकता का आकलन किया गया है, जबकि अभी तक लगभग 12,000 कार्मिकों का ही विवरण प्राप्त हो पाया है। इस प्रकार निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कार्मिकों के सापेक्ष पर्याप्त विवरण प्राप्त करने हेतु संबंधित विभागों से सूचनाएं प्राप्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों द्वारा अभी तक कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है अथवा जिनके द्वारा अपूर्ण सूची प्रेषित की गई है, वे तत्काल निर्धारित प्रारूप में समस्त आवश्यक सूचनाओं सहित कार्मिकों का पूर्ण एवं अद्यतन विवरण निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं इस कार्य की निगरानी करते हुए सूचना की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए की तत्काल सूची उपलब्ध न करने वाले विभागों के विभाग अध्यक्ष के विरुद्ध आरपी एक्ट 1950 में वर्णित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

