धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गांधी पार्क में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गांधी पार्क में चलाया हस्ताक्षर अभियान

मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन

देहरादून : 13 नवंबर 2026, महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज गांधी पार्क में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार के आरोपों एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करते हुए लोगों से हस्ताक्षर कराकर इस जनआंदोलन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, आज वह विश्वास टूट चुका है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी। यह हस्ताक्षर अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है और कांग्रेस जनता की इस आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी इस अभियान को देहरादून के प्रत्येक वार्ड, ब्लॉक और क्षेत्र तक लेकर जाएगी तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा। कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन सुनिश्चित करना है।

डॉ. गोगी ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर जिला प्रभारी विजय घनसोला, राजपुर विधानसभा प्रभारी राकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश अध्यक्ष एस सी विभाग मदन लाल, संजय कन्नौजिया, प्रतिमा सिंह, सुनीता प्रकाश, अर्जुन सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पासी, मोहन काला, देवेंद्र सिंह,ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र बिस्ट, अनूप कपूर गुलशन , नितिन चंचल, पूनम खंडारी , मंजू त्रिपाठी, मनीष गर्ग, सायेद जमाल, गगन चाजर, आदर्श सूद, सलमान, आदि मौजूद थे

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *