मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
लखनऊ की कहानी पर बनी फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ की लखनऊ और मुंबई में हुई शूटिंग, हाल ही में लॉन्च हुआ धमाकेदार ट्रेलर, दिसंबर में होगी रिलीज
लखनऊ/मुंबई। नवाबी शहर लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-इमोशनल फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की कहानी लखनऊ से जुड़ी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग लखनऊ और मुंबई में की गई है। फिल्म में लखनऊ की संस्कृति, माहौल और कहानी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को खास अंदाज में पेश किया गया है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म दिसंबर में देशभर के लगभग 1200 सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।
शान परफॉर्मिंग ग्रुप के बैनर तले निर्मित और OQAAB इंटरनेशनल के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता हिमायत अली हैं। फिल्म का निर्देशन इकबाल बख्श ने किया है, जबकि फारुक हुमानी इसके प्रेजेंटर हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर राजेश रोकड़े, गेंदराज यादव, शंकर गुप्ता (दादा), सुभाष यादव और जावेद मीर खान हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट में साहिल अख्तर खान, श्वेता दुबे, देव गिल, जरीना वहाब, यशपाल शर्मा, अनंत जोग, हिमायत अली, शुभांगी लटकर, सिकंदर खान, अहसान खान, शमीम खान, दीपक भाटिया, गुलशन पांडे, अमजद कुरैशी, एहतेशाम खान, जावेद हैदर, रुशद राणा, मनीष शर्मा और देव तिवारी शामिल हैं।
फिल्म का संगीत आबिद जमाल ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल सहर रियाज ने लिखे हैं। कहानी दीपक भाटिया ने लिखी है और पटकथा एवं संवाद हिमायत अली ने संभाले हैं। डी.ओ.पी. संतोष सिंह, एक्शन डायरेक्टर जावेद आर. शेख और कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री हैं। अमजद कुरैशी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं।
निर्माता हिमायत अली ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में निर्देशक से लेकर सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है और अपना 100 प्रतिशत दिया है। शूटिंग के दौरान कलाकारों को चोटें भी आईं। दीपक भाटिया ने फिल्म का स्टोरी आइडिया दिया है। यह लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल ड्रामा है।
एक्टर और डिस्ट्रीब्यूटर सिकंदर खान ने कहा कि इकबाल बख्श के साथ यह उनकी 13वीं फिल्म है। फिल्म को लगभग 1200 सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। यह एक इमोशनल ड्रामा होने के साथ-साथ बदले की कहानी भी है और दिसंबर में दर्शकों के सामने आएगी।
निर्देशक इकबाल बख्श ने कहा कि फिल्म को बनाने के दौरान कई मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरी टीम ने परिवार की तरह मिलकर काम किया। यह पूरी तरह टीमवर्क का नतीजा है।
लखनऊ की मिट्टी और वहां से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही ‘सुल्तान मिर्जा’ दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में लॉन्च हुए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
