450 जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खिली मुस्कान, NAPSR के ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ ने रोशन की दिवाली

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

NAPSR “प्रोजेक्ट मुस्कान से 450 परिवारों ने मनाई दीवाली

देहरादून : – प्रोजेक्ट मुस्कान से दीवाली पर रोशन हुए 450 घर ! नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के अनुसार पिछले 09 वर्षों से उन निर्धन और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मुहिम चला रहे हैं जिनके घर धन के अभाव मे दीवाली की रोशनी नही होती और मिठाई की खुशबू नही होती ऐसे परिवारों के लिए (एनएपीएसआर) का “प्रोजेक्ट मुस्कान” उम्मीद का दिया लेकर आता है जो पूरे घर को रोशन कर जाता है ।

आरिफ खान के अनुसार “प्रोजेक्ट मुस्कान” (एनएपीएसआर) द्वारा विगत 09 वर्षों से निर्धन,आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमन्द परिवारों के लिए दीवाली पर फल,मिठाई दीये,तेल,कपड़े,खाद्य सामग्रीऔर दीवाली का शगुन इत्यादि सामग्री बांटी जाती है ताकि धन के अभाव मे कोई परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे (एनएपीएसआर) द्वारा इस साल अपने दसवें “प्रोजेक्ट मुस्कान” का सफर सुबह ग्यारह बजे शुरू किया गया जिसके माध्यम से लगभग 450 से अधिक निर्धन,आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमन्द परिवारों को भाईचारे के त्यौहार दीवाली के अवसर पर दीवाली सामग्री वितरित की गयी ।

इस बार छोटी व बड़ी दीवाली को “प्रोजेक्ट मुस्कान” की यात्रा BOOK BANK से शुरू होकर चुना भट्टा,कुष्ट रोगी आश्रम रफैल होम होते हुए हर्रावाला व उसके बाद राजपुर,बांदल घाटी,मालदेवता,सहस्त्रधारा, रायपुर, जाकर सम्पन्न हुई ।

दीवाली के लिये खुशियों की पोटली बांटने वाले “प्रोजेक्ट मुस्कान” की यात्रा सहयोग करने वालों मे शांति प्रसाद जखमोला, गोपाली भोशाल, रेनुका रावत, हेमा कोरंगा, पूजा शर्मा,अफसाना सुल्तान,मनीषा जोशी,कविता खान,राहुल पंडित,इशिता राणा,साक्षी चौहान,अनुष्का आर्ये, महेन्द्र सिंह,मयंक,मेहवीस, वंदना जोशी,शिवानी जोशी,ईशान खान,कमर सिंह,गायत्री सकलानी, आलियाह खान,रोशनी पंडित,शिवाय सरकार, शिवसकलानी,अक्षत नेगी,प्रत्यक्ष सिंह,शामिल रहे.

38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *