मोहकमपुर–अजबपुर एलिवेटेड रोड के विरोध में काली पोशाक पहनकर प्रदर्शन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मोहकमपुर–अजबपुर एलिवेटेड रोड के विरोध में काली पोशाक पहनकर प्रदर्शन

देहरादून।

मोहकमपुर से अजबपुर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के विरोध में आज मोहकमपुर–अजबपुर एलिवेटेड रोड संघर्ष समिति के नेतृत्व में विधानसभा मार्ग के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं विरोध रैली का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने काली पोशाक पहनकर भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित परियोजना से प्रभावित होने वाले घरों, आवासीय कॉलोनियों, पर्यावरण एवं स्थानीय नागरिकों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

समिति ने सरकार से मांग की कि परियोजना के संभावित प्रभावों का निष्पक्ष मूल्यांकन कराया जाए तथा प्रभावित निवासियों की आपत्तियों, सुझावों एवं हितों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जाए। साथ ही, स्थानीय जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित किया जाए।

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास स्वीकार्य नहीं है जिसकी कीमत आम नागरिकों को अपने घरों और भविष्य से चुकानी पड़े।

समिति ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा तथा क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

हमारी मांग स्पष्ट है – विकास चाहिए, लेकिन घरों की कीमत पर नहीं!

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *