मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
दिवाली की शुभकामनाओं के साथ उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं ने उठाई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग
उत्तराखंड। प्रदेश के डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने दीपावली के शुभ अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
युवाओं ने कहा कि प्रदेश के हजारों डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने के कारण युवा रोजगार की आस में बैठे हैं।
प्रशिक्षित युवाओं ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षक पदों का आकलन कर अधिक से अधिक पदों पर जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
युवाओं का कहना है कि दीपावली खुशियों और नई उम्मीदों का त्योहार है। ऐसे में प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि वह डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर रोजगार का उपहार देगी।
डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं की एक ही मांग — अब आश्वासन नहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन चाहिए।
