मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज मित्तल (52) की मौत हो गई। घटना एटीएस कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के अनुसार, सुबह करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गोबिंदगढ़ निवासी पंकज मित्तल के रूप में हुई है। वह करीब डेढ़ साल से देहरादून में रहकर प्रॉपर्टी कारोबार और निर्माण कार्य से जुड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।
वहीं, मृतक के भांजे ने पुनीत अग्रवाल नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भांजे का दावा है कि पंकज मित्तल का पुनीत अग्रवाल के साथ संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि पंकज ने कई बार अपने पैसे मांगे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें पैसे देने से इनकार किया गया और धमकियां भी दी गईं।
मृतक के भांजे ने बताया कि पुलिस से उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी मिली है। उनका कहना है कि नोट में संबंधित मामले का जिक्र है। उन्होंने पुलिस और शासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पांचवीं मंजिल से गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
