शिवालिक यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन MMCITRE-2026 का समापन, 112 शोधपत्र प्रस्तुत; पांच को मिला बेस्ट पेपर अवॉर्ड

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। शिवालिक यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस तकनीकों एवं नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित छठवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस MMCITRE-2026 का शनिवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर कुल 112 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें गणितीय मॉडलिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल रहे।

समापन समारोह में सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. यू. सी. गुप्ता, प्रो. मनोज साहनी, प्रो. ए. के. मलिक, प्रो. पी. के. साहू, डॉ. एम. शरीफुद्दीन अंसारी तथा सह-कन्वीनर डॉ. सहदेव सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

समारोह में प्रो. मनोज साहनी ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए तीन दिनों के दौरान आयोजित अकादमिक गतिविधियों और शोध प्रस्तुतियों का विवरण दिया।

समापन समारोह का प्रमुख आकर्षण पांच उत्कृष्ट शोधपत्रों को बेस्ट पेपर अवॉर्ड प्रदान करना रहा। पहला पुरस्कार सरिता, सारिका जैन एवं ए. के. मलिक, दूसरा पुरस्कार अभिलाषा चौधरी एवं पुनीत गुप्ता, तीसरा पुरस्कार सुमित, लवली जैन एवं योगेंद्र कुमार राजोरिया, चौथा पुरस्कार तनु त्यागी, आनंद चौहान, अभिनव गोयल एवं सहदेव तथा पांचवां पुरस्कार मयंक शेखर, साची चौधरी एवं मनीष कुमार गिरि के शोधपत्र को दिया गया।

समारोह के दौरान सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सम्मेलन के कार्यक्रम में शोध अधिष्ठाता प्रो. संतोष जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन के आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, वक्ताओं, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं, प्रतिभागियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ने शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को अपने अनुसंधान कार्य साझा करने, नवीन तकनीकी दृष्टिकोणों पर चर्चा करने तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया।

19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *