मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून.
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, देहरादून की एक बैठक आज 23 अक्टूबर 2026 को पेंशनर्स भवन कोषागार में आहूत हुई ,जिसकी अध्यक्षता, अध्यक्ष, ठाकुर शेर सिंह थापली ने की तथा संचालन दीपचंद शर्मा व नंद किशोर त्रिपाठी ने किया।
अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली ने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए पेंशनर्स की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान के लिए सभी पेंशनर्स से एकजुट होकर संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर भी गहरा रोष प्रकट किया कि मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 12 अगस्त 26 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयो पर संबंधित विभागो की प्रगति बहुत धीमी चल रही है। जिससे वह संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने अपने सेवाकाल में देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनका अधिकार है।
विशेष रूप से आमंत्रित दिनेश जोशी जी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिनेश जोशी ने प्रमुख मांगों पर जोर देते हुए कहा कि गोल्डन कार्ड योजना को पूर्ण रूप से सीजीएचएस (CGHS) के अनुरूप किया जाए ।
मंत्री दीपचंद शर्मा ने कहा है कि पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्राधिकरण स्तर पर शिकायत निवारण पोर्टल का गठन किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि पेंशनर्स से जुड़ी अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। नोशनल इंक्रीमेंट की पत्रावली भी सचिवालय में धक्के खा रही है।
थापली ने कहा हे कि केवल मांगें उठाने से समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए निरंतर संवाद, सामूहिक प्रयास और संगठनात्मक एकता जरूरी है। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पैन्यूली ने कहा है कि प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करे तथा अधिक से अधिक पेंशनर्स को संगठन से जोड़े। प्रवक्ता महीधर सिंह तोमर ने कहा हे कि पेंशनर्स की एकजुटता और संगठित प्रयासों से उनकी जायज मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया और उसके कुछ सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इससे समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।
बैठक में कार्यकारिणी का निम्न प्रकार से विस्तार भी किया गया जिसमें,,, सलाहकार के पद पर दिनेश जोशी उपाध्यक्ष के पद पर गिरीश भट्ट आरसी गर्ग राजकुमार अग्रवाल जयपाल सिंह पीपी सैनी मनोहर सदना व संयुक्त मंत्री के पद पर नंदकिशोर त्रिपाठी ,संगठन मंत्री के पद पर चंद्रभान मुल्तानी दिनेश सुंदरियाल, प्रचार मंत्री कुंवर सिंह रमोला सदस्य कार्यकारिणी अजय कुमार सिंह ललित मोहन उनियाल कुंवर सिंह नेगी हेमंत रोतेला व विधिक सलाहकार के पद पर एस आर नौटियाल को नामित किया गया। बैठक में ऋषिकेश व विकास नगर में उप शाखा के चुनाव का भी निर्णय लिया गया।
सभा के अंत में ठाकुर शेर सिंह ने सभी पदाधिकारीयो से आगामी सभी बैठकों में प्रतिभाग करने का आवाहन किया तथा उन्होंने कहा कि वर्तमान में देहरादून में लगभग 600 अधिवक्ता सेवानिवृत कार्मिक ,न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं, जो की पेंशनर संगठन की सदस्यता लेना चाहते हैं उनको भी पेंशनर संगठन से जोड़ा जाएगा ,यह जिम्मेदारी बी एस बिष्ट को सौंपी गई है। बैठक के अंत में अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह ने कहा है कि अगर एक महीने में शासन की ओर से हमारे मांगपत्र पर कोई सकारात्मक आदेश निर्गत नहीं होते हैं तो उनको आंदोलन की राह पर अग्रसर होना पड़ेगा, जिसका पूर्ण दायित्व सरकार का होगा।
सभा के अंत में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के सम्मानित पदाधिकारी दिलीप सिंह नेगी व बीपी पायल जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मान रखा गया व भगवान से प्रार्थना की गई कि भगवान मृत आत्मा को शांति दे व उनके परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मीटिंग में उक्त के अतिरिक्त चंद्रभान प्रेम सिंह रावत ऋषिपाल सिंह डॉ अतुल कुमार गुप्ता ताराचंद जोशी अजय कुमार सिंह वीर सिंह चिंतामणि ध्यानी व बीएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।
