उत्तराखंड में पहली बार मनाया जाएगा राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस, 17 दिसंबर को सभी जिलों में होगा भव्य आयोजन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

उत्तराखण्ड में पहली बार सरकार की ओर से राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। आगामी 17 दिसम्बर को जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सभी जिलों में पेंशनर्स दिवस का भव्य आयोजन करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ 12 अगस्त को हुई मीटिंग में लिए गए निर्णय पर 19 अगस्त को जारी शासन के कार्यवृत्त के अनुपालन में पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशनर्स दिवस का आयोजन करने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं । कोषागार निदेशक को भी आदेशित कर आयोजन का समन्वय कोषागार के अधिकारियों को सौंपा गया है।

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष ठा शेर सिंह थापली और महामंत्री दीप चंद शर्मा ने संगठन की वर्षों पुरानी मांग पर शासन की कार्यवाही का स्वागत किया है। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में बताया कि मुख्य सचिव आनंद वर्धन की पेंशनर्स समस्याओं के प्रति प्राथमिकताओं के चलते दो माह में दो शासनादेश जारी किए गए हैं । विदित है कि ऑर्गेनाइजेशन की ही मांग पर गत माह के अंत में पेंशनर पहचान पत्र निर्गत करने संबंधी आदेश भी जारी किया गया है।

मुख्य सचिव के नेतृत्व में सचिव वित्त दिलीप जावलकर और सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की कार्यवाही पर प्रदेश अध्यक्ष चौ ओमबीर सिंह और महामंत्री जे पी चाहर ने आशा जताई है कि जल्दी ही नॉशनल इंक्रीमेंट संबंधी आदेश भी निर्गत किया जाएगा।

ठा शेर सिंह थापली ने बताया कि मुख्य सचिव की मीटिंग में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक वी के गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर सिंह महामंत्री के साथ जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष ठा शेर सिंह थापली, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष बी पी चौहान, पी सी खंतवाल, आर के जोशी, रमेश पंत, सुखवंश सिंह की टीम ने पूरी मेहनत से समस्याओं को प्रस्तुत किया था।

20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *