मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, AsAp प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जनता का अधिकार बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी आगे भी अपना विरोध जारी रखेगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में श्याम बाबू पांडेय, अशोक सेमवाल, उषा शर्मा, राजीव तोमर, जितेन पंथ, शैलेश तिवारी, कमल राणा, सीपी सिंह, श्याम लाल नाथ और जिला अध्यक्ष गणेश कुड़ियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
