धर्मपुर विधानसभा में SIR के तहत लगभग 57 हजार वोट कटने का दावा, लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठे गंभीर सवाल : डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस का दावा है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में SIR प्रक्रिया के दौरान लगभग 57 हजार मतदाताओं के वोट कटने की बात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान भी हुआ है और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।

इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाते हैं, तो यह सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो।

डॉ. गोगी ने कहा कि SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना होना चाहिए, न कि पात्र मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित होने की स्थिति में छोड़ देना। धर्मपुर विधानसभा में लगभग 57 हजार वोट कटने का दावा अत्यंत गंभीर विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कितने नाम हटाए गए, किन कारणों से हटाए गए तथा कितने मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में हर वोट की अपनी अहमियत है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और सत्यापन के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। यदि बड़ी संख्या में नाम हटने से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हुआ है, तो उससे भी बड़ा सवाल आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है।”

डॉ. गोगी ने मांग की कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में SIR के दौरान हटाए गए मतदाताओं के नामों का बूथवार विवरण सार्वजनिक किया जाए, नाम हटाने के कारणों की समीक्षा की जाए तथा पात्र मतदाताओं को अपना नाम पुनः जुड़वाने के लिए पर्याप्त समय और उचित अवसर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस की मांग है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह हो, ताकि किसी भी पात्र नागरिक को अपने मताधिकार से वंचित न होना पड़े।इस मौके पर BLA 1 आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी,लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, पार्षद ज़ाहिद अंसारी, इतायत ख़ान रमेश कुमार मंगू, सुरेंद्र रंगढ़, दीपक मधवाल, नवीन रमोला, सायेद जमाल, ग्रीश सुंदरियाल, सूरत सिंह लंबा आदि मौजूद थे

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *