वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही भाजपा: आम आदमी पार्टी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। वोट चोरी के आरोपों और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को किशन नगर चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री और कोषाध्यक्ष शरद जैन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया और प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। मतदाता सूची में संशोधन को लेकर उठ रही आशंकाओं का भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार की सुरक्षा पर भरोसा होना चाहिए। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

आप नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और जनवरी 2025 की स्थिति के अनुसार मतदाता सूचियों को बहाल करने की मांग की। साथ ही, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को रद्द कर पारदर्शी चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, अशोक सेवाल, जितेन पंथ, शैलेश तिवारी, कमल राणा, सीपी सिंह, सीमा कश्यप, जिला अध्यक्ष गणेश कुड़ियाल, यामिनी आले सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

213 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *