कलियर में इप्टा की बालिकाओं ने गीतों और नुक्कड़ नाटक से जगाई शिक्षा की अलख, दिया अमन-भाईचारे का संदेश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पिरान कलियर में इप्टा की टीम ने दिया अमन, शिक्षा और भाईचारे का संदेश

हजरत साबिर पाक की दरगाह पर चादर-पुष्पांजलि के बाद बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक और गीतों से जगाई शिक्षा की अलख

रिपोर्ट शाहनवाज खान

पिरान कलियर/रुड़की। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर पाक, पिरान कलियर में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), उत्तर प्रदेश की टीम ने हाजिरी देकर देश में अमन, शांति, प्रेम और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी।

इस दौरान लखनऊ से पहुंची इप्टा की टीम ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कविताओं, गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा, नशाबंदी और नफरत के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

लखनऊ से पधारीं उत्तर प्रदेश इप्टा की प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव और शायर ओम प्रकाश ‘नदीम’ के नेतृत्व में बालिकाओं ने प्रौढ़ शिक्षा, बालिका शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

700 साल पुराने इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ा रही इप्टा : अफजल मंगलोरी

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शायर एवं उत्तराखंड भाषा संस्थान के उर्दू संकाय के प्रभारी सदस्य अफजल मंगलोरी ने कहा कि हजरत साबिर पाक ने लगभग 700 वर्ष पूर्व प्रेम, सद्भावना और मानवता का जो संदेश दिया था, उसी संदेश की ज्योति इप्टा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे देश में प्रज्वलित कर रही है। उन्होंने कहा कि कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच समाज को जोड़ने तथा नफरत मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया शिक्षा व प्रेम का संदेश
दरगाह में हाजिरी के बाद लखनऊ इप्टा की बालिका टीम ने कलियर के पीपल-झंडा चौक पर लघु नुक्कड़ नाटक और गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व, सामाजिक जागरूकता और आपसी भाईचारे के प्रति प्रेरित किया गया।

बालिकाओं ने अपने गीतों के माध्यम से प्रेम और ज्ञान का संदेश देते हुए कहा—
“ढाई आखर प्रेम के, पढ़ने और पढ़ाने आए हैं। हम भारत से नफरत का हर दाग मिटाने आए हैं।”
वहीं, अपने दूसरे गीत के माध्यम से उन्होंने उम्मीद और एकजुटता का संदेश दिया—
“शाम से रात के आखिरी छोर तक, ये मशालें जलेंगी यूं ही भोर तक।”

इन गीतों के जरिए बालिकाओं ने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने, नफरत को मिटाने और प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

लखनऊ की बालिका टीम रही शामिल
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लखनऊ इप्टा की ओर से कु. शिवी सिंह, कु. कविता यादव, कु. गरिमा सिंह, कु. आंचल सिंह, कु. सोनी यादव और कु. सविता यादव शामिल रहीं।
दरगाह पहुंचने पर दरगाह प्रभारी सद्दाम अली, ओम प्रकाश ‘नूर’, सैयद इंतेखाब, राव शारिक, मोहम्मद हारून, राव सिकंदर, शशि कुमार सैनी, जमशेद जिम्मू और असलम कुरैशी सहित अन्य लोगों ने इप्टा की टीम का अभिनंदन किया तथा प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज में व्याप्त नफरत को दूर करने तथा अमन, शांति, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।

52 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *