मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक नगर शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने देहरादून में अकेले रहने वाले वरिष्ठजनों का थाना-वार डेटा तैयार कराने और उनकी नियमित कुशलक्षेम लेने की व्यवस्था करने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने कहा कि देहरादून में बड़ी संख्या में पेंशनर्स और वरिष्ठजन अकेले रह रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस स्तर पर विशेष व्यवस्था की जरूरत है। संगठन ने वरिष्ठजनों की सहायता के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की।
ज्ञापन में 6 अक्टूबर को रायपुर के विष्णु लोक कॉलोनी में हुई तीन लोगों की हत्या की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग भी की गई। संगठन ने सोशल मीडिया पर सामने आ रहे अलग-अलग बयानों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई।
इसके अलावा नगर निगम के 100 वार्डों में खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों की पहचान कर उन्हें बाउंड्री वॉल और गेट लगाकर सुरक्षित करने की व्यवस्था करने की मांग की गई, ताकि खाली प्लॉटों का गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल न हो सके। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
