श्रीनगर में सेवा संकल्प अभियान की गूंज, सेवा ज्योति यात्रा के साथ दिखी पहाड़ की संस्कृति और विकास की झलक

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह। श्रीनगर गढ़वाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को श्रीनगर स्थित रामलीला मैदान में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के उपरांत श्रीनगर शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम स्थल पर गढ़ भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें गढ़वाल के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जिनमें भड्डू की दाल प्रमुख रूप से शामिल रही। उपस्थित जनसमुदाय ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। गढ़ भोज के माध्यम से स्थानीय खान-पान, संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के विद्यालयों में गढ़ भोज का आयोजन कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान, स्थानीय उत्पादों और समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराना तथा पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि गढ़ भोज के माध्यम से स्थानीय अनाज एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।

उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीजीआईसी श्रीनगर, चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं शैलजा सामाजिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *