मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
राष्ट्रीय उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए हर्षदीप सिंह
क्राउन प्लाजा मयूर विहार में आयोजित एमएसएमई के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम में मिला सम्मान
नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026। ब्रैंड मैन इंडिया (आईबीएल कंसल्टेंट्स) द्वारा आयोजित एमएसएमई के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित क्राउन प्लाजा मयूर विहार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री हर्षदीप सिंह (राव मोहतरम) को उनके उत्कृष्ट उद्योग नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय उद्योग रत्न अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वर्ष 2026 में उद्योग नेतृत्व में उच्च मानदंड एवं उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। समारोह के दौरान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने मंच पर श्री हर्षदीप सिंह को आमंत्रित कर उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
जैसे ही हर्षदीप सिंह का नाम मंच से सम्मान के लिए पुकारा गया और वे मंच की ओर बढ़े, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके सम्मान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर हर्षदीप सिंह (राव मोहतरम), नेशनल वाइस चेयरमैन, वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया ने सभी आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हर्षदीप सिंह को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में डब्ल्यूसीओ इंडिया के नेशनल चेयरमैन असगर आलम, एमजीएस एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बबीता झा, एनएस भारत प्रवीन शेख, महाराष्ट्र स्टेट चेयरमैन असलम सैयद, कर्नाटक स्टेट चेयरमैन उमर फारूक, तेलंगाना स्टेट चेयरपर्सन सुश्री रिदा कुद्दूस, उत्तराखंड स्टेट चेयरपर्सन (इलेक्ट्रिसिटी सेल) श्रीमती मंजू जैन सहित सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षदीप सिंह को मिला यह सम्मान संगठन के लिए भी गौरव का विषय है और उनके नेतृत्व एवं सामाजिक-औद्योगिक क्षेत्र में योगदान को नई पहचान प्रदान करता है।

