मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
दिल्ली: दिल्ली की जामा मस्जिद में इंसानियत और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। AIIMS के बाहर अपनी बीमार बेटी के साथ परेशान मां को देखकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खलीफा और उनके दोस्तों ने मदद की पहल शुरू की। धीरे-धीरे यह मुहिम बड़ी होती गई और बच्ची के इलाज के लिए करीब ₹6.33 करोड़ जुटाए गए।
बच्ची स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-1 से जूझ रही है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है। परिवार के मुताबिक, उसके इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन की कीमत ₹9.7 करोड़ से अधिक है। बच्ची को रोजमर्रा के कामों में भी मदद की जरूरत पड़ती है और वह अपना ज्यादातर समय बिस्तर पर बिताती है।
AIIMS के बाद खलीफा और उनके दोस्तों ने जामा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों से बच्ची के इलाज के लिए मदद की अपील की। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया। QR कोड के जरिए भी डिजिटल दान की सुविधा दी गई।
मां की सबसे बड़ी इच्छा है कि उसकी बेटी स्वस्थ होकर अपनी उम्र के दूसरे बच्चों की तरह खेले, दौड़े और अपना बचपन जी सके। मदद की यह मुहिम अब तक ₹6.33 करोड़ जुटा चुकी है, जबकि इलाज के लिए करीब ₹9.7 करोड़ की जरूरत बताई गई है।
