मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
स्वप्निल तिवारी संवाददाता कानपुर नगर
बालाजी मंदिर पटकापुर में बुढ़वा मंगल पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
कानपुर, बालाजी भक्त परिवार समिति (पंजी) के द्वारा सुप्रसिद्ध बालाजी मंदिर पटकापुर में बुढ़वा मंगल उत्सव 2026 के अवसर पर चतुर्थ बुढ़वा मंगल को श्रद्धा और धूम-धाम से बाबा के दरबार में मनाया गया। महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि बुढ़वा मंगल के इस पावन पर्व पर विशाल हवन, बालाजी महाराज का विशेष पूजन, स्वर्ण चोला बुढ़वा मंगल का विशेष श्रृंगार के अलौकिक दर्शन, भजन कीर्तन,विशेष आरती दर्शन,नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ जहां भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिली बालाजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा। महंत ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख,शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पटकापुर बालाजी मंदिर की यह अटूट धार्मिक मान्यता है कि यहाँ आने से भक्तों को भूत-प्रेत,ऊपरी बाधा और नकारात्मक शक्तियों (रोगों) से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है।
भगवान हनुमान को समर्पित इस पावन धाम में संकटों के निवारण के लिए दूर-दराज से लोग खिंचे चले आते हैं। इस मंदिर में परेशान लोगों के कष्ट दूर करने के लिए मंदिर में अर्जी,दरखास्त और सवामणी लगाने की परंपरा है और मान्यता है कि यहाँ की ‘पेशी’ में आते ही पीड़ित व्यक्ति के अंदर की नकारात्मक शक्ति का अंत हो जाता है।
