मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आईटीबीपी सीमाद्वार, देहरादून में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
गुरुवार 27अगस्त 2026 को 23 वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमाद्वार, कैम्प परिसर में टपकेश्वर महादेव सेवा समिति, उत्तरांचल विश्वविद्यालय एवं दून ग्लोबल स्कूल, के बच्चो द्वारा हिमवीरों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
हिमवीरों ने भी बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनकी उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। तथा बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सदैव सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में ITBP के जवानों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा भाई बहन के प्रेम की बहुत सुन्दर नाटकीय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व भी है।
आईटीबीपी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागी दून ग्लोबल स्कूल, टपकेश्वर महादेव सेवा समिति एवं उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्रो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सुरक्षा बलों एवं समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
