वीर शहीदों की याद में गूंजा देशभक्ति का तराना, “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

वीर शहीदों की याद में गूंजा देशभक्ति का तराना, “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

स्टार गेस्ट इंद्राणी पांधी को देखने के लिए दर्शकों में मची होड़, जमकर खिंचवाई सेल्फी

रुड़की। देश के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से “एक शाम शहीदों के नाम” भव्य देशभक्ति संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन राधिका बैंक्विट हॉल, रुड़की में किया गया।

कार्यक्रम म्यूजिकल नाइट ग्रुप की शानदार पेशकश रहा, जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के बेहतरीन गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षदीप सिंह (राव मोहतर्म), वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी, स्टार गेस्ट इंद्राणी पांधी, फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा विशेष अतिथि असगर आलम, राष्ट्रीय चेयरमैन, विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के पहुंचते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आयोजक नज़राना सलमानी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इंद्राणी पांधी को देखने के लिए दर्शकों में मची होड़
कार्यक्रम में स्टार गेस्ट इंद्राणी पांधी के पहुंचते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई। बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं। इंद्राणी पांधी ने भी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

अतिथियों के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों और भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

देशभक्ति गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखंड के प्रतिभाशाली गायकों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ मधुर संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गीतों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों से गूंजता रहा। वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षदीप सिंह (राव मोहतर्म) ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

असगर आलम ने कहा कि शहीदों को याद करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से जोड़ना एक सराहनीय पहल है।

आयोजक नज़राना सलमानी ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना और उनके बलिदान की याद को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में समीरा सोनी , हाजी सदाकत, उस्मान राणा, अरशद गुड्डू, जावेद अख्तर, शान सा, गुलफाम अब्बासी, उस्मान माननी, शादाब मिरजी, सरफराज, परवेज, शाहनवाज, दानिश, प्रमोद नौटियाल, आयशा, सलमा, शहनाज, नदीम, महफूज, मुदस्सिर, नौशाद, उमर
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *