10 महीने की कठिन मेहनत का परिणाम, शुमायला खान की किताब ‘Basic to Bridal’ लॉन्च

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

10 महीने की कठिन मेहनत का परिणाम, शुमायला खान की किताब ‘Basic to Bridal’ लॉन्च।

हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव व Shizz’B की Owner & Director गीता डागर ने किया शुमायला खान की पुस्तक का विमोचन।

शामली जलालाबाद कस्बा निवासी मेकअप आर्टिस्ट एवं लेखिका शुमायला खान ने मेकअप के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए ‘Basic to Bridal – A Complete Makeup Guide’ नामक पुस्तक लिखी है। करीब 10 महीनों की मेहनत से तैयार की गई इस पुस्तक का प्रकाशन बीएफसी (BFC) द्वारा किया गया है।

Basic to Bridal पुस्तक का भव्य विमोचन जनपद सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव तथा Shizz’B की Owner & Director गीता डागर ने किया। पुस्तक में मेकअप की शुरुआत से लेकर ब्राइडल मेकअप तक की महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकें आसान तरीके से दी गई हैं।

इसके माध्यम से मेकअप सीखने वाली महिलाओं व युवतियों को शुरुआती में बेसिक मेकअप से लेकर प्रोफेशनल और ब्राइडल मेकअप तक की जानकारी मिल सकेगी।कार्यक्रम का आयोजन राकिब जी द्वारा किया गया।इस दौरान शुमायला खान को मेकअप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘Best Makeup Artist’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शुमायला खान ने जानकारी देते हुए मेकअप से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार बताया।मेकअप से होने वाले फायदे चेहरे की कमियां जैसे दाग-धब्बे या हल्के निशान छिपाने में मदद।व्यक्तित्व और आत्मविश्वास बढ़ सकता है।विशेष अवसरों पर चेहरा अधिक आकर्षक और व्यवस्थित दिखता है।

कुछ मेकअप उत्पादों में SPF या मॉइस्चराइजिंग सामग्री होने पर अतिरिक्त त्वचा सुरक्षा मिल सकती है।आंखों, होंठों और चेहरे की खूबसूरती को उभारने में मदद करता है मेकअप से होने वाले नुकसान लंबे समय तक मेकअप लगाए रखने से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासे बढ़ सकते हैं।घटिया या नकली उत्पादों से त्वचा में जलन,खुजली या एलर्जी हो सकती है।

पुराने या एक्सपायर्ड मेकअप से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।आंखों के मेकअप को साझा करने से आंखों में संक्रमण फैल सकता है।रोजाना भारी मेकअप और रात में बिना साफ किए सोने से त्वचा की समस्याएं बढ़ सकती हैं।कार्यक्रम में कविता शेरोयान, पूजा ठाकुर सहित कई प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुमायला खान की पुस्तक के विमोचन को उनके साथ-साथ जलालाबाद के लिए भी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *