सहसपुर में जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और गाड़ी तोड़ने की शिकायत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर चानचक निवासी इकबाल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे और मारपीट को लेकर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, उनकी जमीन उनके नाम पर रजिस्टर्ड है और उन्होंने अपनी भूमि पर खूंटे लगाए हुए थे।

इकबाल का आरोप है कि प्रधान पति सनव्वर सहित अकबर, नसीम, अकलीम, वसीम, जुनैद, इरशाद, कय्यूम और करीब 30-40 अन्य लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया और जमीन पर लगाए गए खूंटे उखाड़ दिए। विरोध करने पर उनके और आदिल के साथ गाली-गलौच करते हुए डंडों व धारदार हथियार से मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधान पति सनव्वर ने इकबाल की पत्नी हसीना के साथ गाली-गलौच की। वहीं, आरोपियों ने उनकी फोर व्हीलर गाड़ी संख्या UK 07 DK 1596 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इकबाल ने पुलिस को बताया कि भूमि विवाद को लेकर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने सहसपुर कोतवाली प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *