मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को आगे आए विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर
द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप में कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार और दवाइयां उपलब्ध
रिपोर्ट सपना चौहान
धनौरी। श्रावण कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकास मेडिकोज एवं शिवम हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में गांव धनौरी में द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में दूर-दराज से कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
मेडिकल कैंप में डॉ. बी.एस. राजपूत (B.A.M.S.) ने शिवभक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कांवड़ियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कैंप के आयोजन को सफल बनाने में हेल्पलाइन मैनेजर अमित कश्यप, मोनू सैनी (मेडिकोज), शिवम सैनी (हेल्थ केयर), डॉ. राजू सैनी, अनुज सैनी (जनता मेडिकल), तेजवीर सैनी (अन्नपूर्णा टेंट हाउस), अंकुश गिरी (मेडिकल स्टोर), आशा सैनी (विकास मेडिकोज) तथा सपना चौहान (पत्रकार एवं एमआर हेल्प लैब) का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा समिति सदस्यों सूरज सैनी, वंश सैनी, कार्तिक लहरी, पुनीत सिंह, शुभम प्रजापति, आर्यन प्रजापति, उज्जवल शर्मा, आयुष सैनी, हिमांशु राणा, मयंक पुरी एवं मयंक प्रजापति सहित अन्य सहयोगियों ने भी कैंप में पहुंचने वाले शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त लंबी दूरी तय करते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से नि:शुल्क मेडिकल कैंप के माध्यम से कांवड़ियों को स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आयोजकों ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही उनका संकल्प है और कांवड़ यात्रा के दौरान जरूरत के अनुसार आगे भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
शिवभक्त कांवड़ियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा के लिए लगाए गए इस मेडिकल कैंप की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
