रायपुर थाने में कांग्रेस का धरना, ‘राजनीतिक द्वेष में दर्ज मुकदमे वापस लो’ की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रायपुर पुलिस द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से दर्ज मुकदमों के विरोध में रायपुर थाने में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

देहरादून के रायपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने वाले कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस ने दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा, राजनीतिक दबाव में हो रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई जारी रहने पर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विपक्ष की आवाज़ को दबाने के उद्देश्य से राजनीतिक द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में आज रायपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर विनीत प्रसाद भट्ट सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका जनता की समस्याओं को उठाना और सरकार से जवाब मांगना है। यदि जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर राजनीतिक दबाव में मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रायपुर क्षेत्र में जनता की समस्याओं को उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का समाधान संवाद से होना चाहिए, न कि विरोधी आवाज़ों को मुकदमों के माध्यम से दबाकर।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही की मांग करते हुए दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा करने तथा राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही, तो कांग्रेस पार्टी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

इस अवसर पर रॉबिन त्यागी पार्षद नगर निगम देहरादून ने कहा कि वे अन्याय, दमन और राजनीतिक प्रतिशोध से डरने वाले नहीं हैं तथा जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

44 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *