मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाने से गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। इसी कारण एक व्यक्ति सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया। पानी से पूरी सड़क ढकी होने के कारण उसे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और वह हादसे का शिकार हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की जा रही है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
