दरगाह साबिर पाक में प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण से फर्जी खादिमों में मचा हड़कंप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रिपोर्ट शाहनवाज खान। कलियर/हरिद्वार

विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में जायरीनों से कथित अवैध वसूली और वीआईपी दर्शन के नाम पर हो रही मनमानी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

गुरुवार देर रात नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने दरगाह परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई, सुरक्षा और जायरीनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

देश-विदेश से हर वर्ष लाखों की संख्या में विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कथित फर्जी खादिम और बिचौलिए वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर जायरीनों से अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार स्वयं आस्ताना-ए-आलिया में पहुंचकर भीड़ को व्यवस्थित कराते दिखाई दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से परिसर में सक्रिय कथित फर्जी खादिमों और बिचौलियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

निरीक्षण खत्म होते ही फिर सक्रिय होने का आरोप

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि प्रशासनिक टीम के रवाना होते ही ‘रजा अली’ नाम का एक कथित फर्जी खादिम दोबारा वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर सक्रिय हो गया। आरोप है कि वह दरगाह के संविदा कर्मचारियों पर दबाव बनाता है और विरोध करने पर उन्हें पुरानी वीडियो वायरल करने तथा ब्लैकमेल करने की धमकी देता है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन की दो टूक चेतावनी

नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने स्पष्ट कहा कि दरगाह की गरिमा से खिलवाड़, जायरीनों का उत्पीड़न, अवैध वसूली और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ लिखित अथवा पुख्ता शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आगामी उर्स मेले को देखते हुए दरगाह परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद यह उम्मीद जगी है कि दरगाह परिसर में फैली अव्यवस्थाओं, अवैध वसूली और कथित फर्जी खादिमों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *