देहरादून कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल: मनमोहन लाम्बा बने राज्य बार काउंसिल सदस्य, अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अंतर्गत बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के हाल ही में सम्पन्न चुनावों में सदस्यों की संख्या 18 से बढ़ाकर 25 किए जाने संबंधी 19 जुलाई, 2026 के सर्कुलर के अनुपालन में वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन लाम्बा को राज्य बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित किए जाने पर अधिवक्ता समुदाय में हर्ष का वातावरण है।

आज मनमोहन लाम्बा ने देहरादून न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर्स का भ्रमण कर सभी अधिवक्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनका पुष्पमालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर राज्य बार काउंसिल के पूर्व निर्वाचित सदस्यों योगेंद्र सिंह तोमर, चंद्रशेखर तिवारी एवं सुरेन्द्र पुंडीर को भी पुनः बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चौरसिया, अरुण उनियाल, नुसरत अली अंसारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने राज्य बार काउंसिल की सुदृढ़ एवं प्रभावी कार्यप्रणाली तथा अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूरे देहरादून न्यायालय परिसर में आतिशबाजी की गई तथा विजय उत्सव हर्षोल्लास, उत्साह एवं भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और नवगठित राज्य बार काउंसिल को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

165 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *