मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून में विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं और राजनीतिक संगठनों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
सचिवालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
प्रदर्शनकारियों ने UKPSC की जेई और एई भर्ती का नया विज्ञापन जारी करने, उत्तराखंड पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने, सभी लंबित भर्तियां शुरू करने और नियमित भर्ती कैलेंडर लागू करने की मांग की। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और उग्र किया जाएगा।
