मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखण्ड
आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता हिमांशु पुंडीर को उत्तराखंड का नया युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ युवराज द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने तक अरविंद केजरीवाल जी की जनहितकारी नीतियों और दिल्ली-पंजाब के ‘गवर्नेंस मॉडल’ को पहुँचाना है।”
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार की विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से आवाज उठाएगी। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन का विस्तार जल्द ही जमीनी स्तर पर किया जाएगा।
इस नियुक्ति पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिमांशु पुंडीर को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

