बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी और वीआईपी दर्शन के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी और श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन कराने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में हाल के घटनाक्रमों से धामों की प्रतिष्ठा और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।

ज्ञापन में 2 जुलाई को बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की गिनती के दौरान बीकेटीसी के एक कार्मिक के सीसीटीवी में कैद होने के मामले का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि बीकेटीसी द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति पर्याप्त नहीं है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन कराने के आरोपों से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिससे मंदिर समिति की छवि प्रभावित हुई है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से इन दोनों मामलों की सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री को भी प्रेषित की गई है।

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *