बैरागीवाला हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री धामी से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात कर आर्थिक सहायता और रोजगार की मांग की। इस दौरान भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप भी मौजूद रहे।

परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि 13 जून को हुई घटना में विनोद कुमार की हत्या हो गई थी। मृतक के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर था। परिवार ने बच्चों की शिक्षा, आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मृतक आश्रित के रूप में उनकी पुत्रवधू को ग्राम बैरागीवाला स्थित सरकारी विद्यालय में नौकरी देने तथा परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात भी कही।

189 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *