24 घंटे में डालनवाला पुलिस का डबल एक्शन: स्कूटी और मोबाइल चोर दबोचा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी और मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और सघन जांच के आधार पर पुलिस ने 28 वर्षीय प्रशांत बहुखण्डी को मोहिनी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी तथा वन प्लस मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों मामलों का सफल खुलासा होने पर स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने डालनवाला पुलिस की सराहना की।

डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर दो अभियोगों में किया स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी का खुलासा, 01 शातिर चोर के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी व मोबाइल फोन किया बरामद

घटना का विवरण-

(1) 17.06.2026 को वादिनी रश्मि भट्ट पत्नी अनिल भट्ट निवासी E-117, साकेत कॉलोनी अजबपुरकलॉ देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर ने 17.06.2026 को समय प्रातः 06.00 से 06.20 बजे के मध्य वादिनी की स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड निकट गुरु नानक वैडिंग प्वाइन्ट के पास देहरादून से चोरी कर ले गया है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0-95/2026 धारा 303 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

(2) 17.06.2026 को वादी महिपाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी 1 म्युनिसिपल रोड आराघर, डालनवाला देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17.06.2026 को समय 16.30 बजे उनका मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी सिल्वर रंग को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड के ऑफिस से चोरी कर लिया है।

प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0-96/2026 धारा-305 (A) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, पूर्व में वाहन चोरी व अन्य चोरी के मामलों में प्रकाश में आये चोरों का सत्यापन कर उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी।

पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आसपास लगे करीब 22 CCTV कैमरो को चैक करते हुये संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये गये। चोरी हुई स्कूटी व मोबाइल फोन की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किये गये ।

18.06.2026 को पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान ही मोहिनी रोड तिराहा से लगभग 150 मीटर आगे मोहिनी रोड पर चौड़े स्थान के पास से अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र अनूप बहुखण्डी निवासी 53 गुरुद्धारा रोड करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को चोरी की उक्त स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे एवं चोरी किये गये मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी सिल्वर रंग के साथ गिरफ्तार किया गया, जोकि नशे का आदी है।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी उपरोक्त को आज 18.06.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है। कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी व मोबाइल फोन चोरी के दो अभियोगों का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करने पर वादी गण एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र अनूप बहुखण्डी निवासी 53 गुरुद्धारा रोड करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

(1) स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे (सम्बन्धित मु0अ0सं0-95/2026)

(2) मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी रंग सिल्वर (सम्बन्धित मु0अ0सं0-96/2026)

अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- उ0नि0 मनोज सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

3- का0 917 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

4- का0 883 आदित्य राठी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

5- का0 229 रोहित भण्डारी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

6- का0 1289 प्रेम सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, जनपद

देहरादून

7- का0 517 विनय कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *