मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड।
विवेक जोशी, शिवपुरी रेंज, मुनिकीरेती से वन क्षेत्राधिकारी ने फायर सीजन के समापन पर कहा कि 15 जून तक चलने वाला फायर सीजन अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को इस दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए विभाग आभार व्यक्त करता है।
उन्होंने अपील की कि मानसून की बारिश शुरू होने तक लोग इसी तरह सतर्क रहें और यदि कहीं भी वनाग्नि की घटना दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग के टोल-फ्री नंबर 1926 या नजदीकी वन चौकी को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
वन्यजीवों के संबंध में उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारे पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं। वन विभाग के पास आधुनिक उपकरण, पिंजरे और प्रशिक्षित टीमें उपलब्ध हैं, जो जरूरत पड़ने पर वन्यजीवों से जुड़े मामलों में कार्रवाई करती हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास का सम्मान करें और अनावश्यक रूप से उनके संपर्क में आने से बचें। उन्होंने कहा कि मनुष्य और वन्यजीवों का सह-अस्तित्व हमारी पुरानी परंपरा का हिस्सा रहा है और इसी भावना के साथ हमें प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहना
