मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। विकासनगर में हुई हत्या की घटना पर एडवोकेट संदीप मोहन चमोली ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
संदीप मोहन चमोली ने कहा कि किसी भी अपराध का समाधान कानून को अपने हाथ में लेकर नहीं किया जा सकता। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले बाहरी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून के प्रति सम्मान ही एक सभ्य समाज की पहचान है।
