थानों मस्जिद प्रकरणः हाईकोर्ट ने एमडीडीए से मांगे दस्तावेजों का ब्योरा, तीन माह में निस्तारण के निर्देश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

थानों मस्जिद प्रकरण में उच्च न्यायालय नैनीताल में आज हुई सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने प्रभावी एवं विस्तृत बहस प्रस्तुत की। उनके साथ अधिवक्ता फ़ुज़ैल अय्यूबी, अधिवक्ता इबाद मुस्ताक, अधिवक्ता आकांक्षा तथा हाईकोर्ट के अधिवक्ता शंकर भी उपस्थित रहे।

सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष ने अपने तर्कों एवं तथ्यों के माध्यम से न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के अंदर बताए कि कौन कौन से दस्तावेज एमडीडीए प्रबंधन को नक्शा पास करने के लिए चाहिए।

इसके अतिरिक्त न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया कि आदेश की तिथि से तीन माह के भीतर इस विवाद का विधिसम्मत निस्तारण किया जाए, जिससे मामले का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

मुस्लिम सेवा संगठन तथा मस्जिद पक्ष ने उच्च न्यायालय के इस आदेश का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि न्यायालय की निगरानी में सभी तथ्यों एवं दस्तावेज़ों के आधार पर मामले का न्यायपूर्ण समाधान सामने आएगा। इस वाद में मस्जिद का पक्ष अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुस्लिम सेवा संगठन की और से नईम कुरैशी तथा आकिब कुरैशी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

107 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *